उत्तराखंड | आपदा से हुआ 130 करोड़ रुपये का नुकसान, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल में आयी आपदा से प्रदेश को प्रारम्भिक आंकलन में 130 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि आपदा मद में प्रदेश के पास धनराशि उपलब्ध है। जनपदों को भी पर्याप्त
 

देहरादून  (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल में आयी आपदा से प्रदेश को प्रारम्भिक आंकलन में 130 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि आपदा मद में प्रदेश के पास धनराशि उपलब्ध है। जनपदों को भी पर्याप्त धनराशि प्रदान की गयी है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान की आपूर्ति के साथ ही सड़क मार्गों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।

बताया कि 10 हेलीपैड इस क्षेत्रों में स्थापित किये गये हैं। सेना के साथ ही चार हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था आपदा राहत कार्यों हेतु की गयी है। 300 कार्मिकों की इस के लिए तैनाती की गयी है। सम्पर्क मार्गों के मरम्मत का भी कार्य तेजी से किया जा रहा है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost