मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी ‘बैसाखी’ पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष ओर उल्लास का भी पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। उन्होंने कहा कि
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष ओर उल्लास का भी पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है।

उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं, लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न डॉ.अम्बेडकर ने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। डॉ.अम्बेडकर एक महान विचारक थे।

उन्होंने भेदभाव, अस्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबकों को समाज की मुख्यधारा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/