मुख्यमंत्री ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई, कहा- उनकी शिक्षा और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण तथा अन्याय के
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण तथा अन्याय के विरूद्ध प्रतिकार करने का संदेश दिया है। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हमें ज्ञान, कर्म, प्रेम, भक्ति और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। श्रीमदभगवद् गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये दिव्य संदेश में मानव जाति का कल्याण निहित है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह पावन पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का स्मरण करने और सार्वभौमिक भाईचारे और शांति की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost