पार्टी में खोया विश्वास लौटाना सबसे बड़ी चुनौती: प्रीतम सिंह

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रीतम सिंह का इस नई जिम्मेदारी पर कहना है कि उन्हें ऐसे वक्त में उन्हें यह दायित्व दिया गया है, जिसमें चैन से बैठने की कोई गुंजाइश नहीं है।अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की
 

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रीतम सिंह का इस नई जिम्मेदारी पर कहना है कि उन्हें ऐसे वक्त में उन्हें यह दायित्व दिया गया है, जिसमें चैन से बैठने की कोई गुंजाइश नहीं है।अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर प्रीतम ने कहा कि मैं कांग्रेस की बुरी पराजय को मैं स्वीकारता हूं। मगर कांग्रेस हारी जरूर है, समाप्त नहीं हुई है। चुनौतियां आती हैं। हम लड़ेंगे, जूझेंगे और फिर से खड़े होंगे। जहां तक मेरे व्यक्तित्व का मसला है तो मेरी सौम्यता को कोई कमजोरी न समझे।

प्रीतम ने कहा कि मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। विपक्ष के रूप में संगठन का धारदार होना नितांत आवश्यक है। इसके लिये समूची पार्टी और उसके फ्रंटल संगठनों को सक्रिय किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी में खोया विश्वास लौटाना है। चुनावी परीक्षाएं भी हमारे सामने हैं। शहरी निकाय के चुनाव आएंगे। फिर पंचायत चुनाव और उसके बाद लोक सभा के चुनाव हैं। इन परीक्षाओं को मैं अवसर की तरह देख रहा हूं।