उत्तराखंड | दो सीट पर आज होगा कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान! जानिए कौन हैं दावेदार

माना जा रहा है कि उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीजेपी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है लेकिन कांग्रेस में अभी तक दो सीटों पर कैंडिडेट फाइनल नहीं हो पाया है।

बीजेपी ने टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा से अजय टम्टा औऱ नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से अजय भट्ट को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, टिहरी से जोत सिंह तो पौड़ी- गढ़वाल लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल को मैदान में उतारा है जबकि हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट में कांग्रेस में पेंच फंसा हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

माना जा रहा है कि उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस में नैनीताल सीट से कई दावेदार है। इनमें यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नाम की चर्चा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द ही पार्टी दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।