मुख्य सचिव ने की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन स्कीम की प्रगति की समीक्षा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) पेंशन स्कीम की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह बहुत ही उपयोगी योजना है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र को मिलना चाहिए।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) पेंशन स्कीम की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह बहुत ही उपयोगी योजना है। इसका लाभ प्रत्येक पात्र को मिलना चाहिए। जानकारी के अभाव में बहुत से लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि योजना को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया जाए। इसमें जिला प्रशासन की भी सहायता ली जाए। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर भी लोगों में योजना के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर सचिव हरवंश सिंह चुघ भी उपस्थित थे।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost