उत्तराखंड | धामी ने बांटी सरकारी नौकरियां, बोले- रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मुख्य सेवक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही मेरा प्रयास रहा है कि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले और हम इस विकल्प रहित संकल्पमें सफल भी हो रहे हैं।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 सहायक अभियंताओं एवं ऑडिट विभाग हेतु चयनित 5 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त कार्मिकों को बधाई एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं!

<a href=https://youtube.com/embed/Lz_WRmxjQag?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Lz_WRmxjQag/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मुख्य सेवक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही मेरा प्रयास रहा है कि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले और हम इस विकल्प रहित संकल्पमें सफल भी हो रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही हैं और युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं। नकल माफियाओं की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है।

 

हम सरकारी नौकरी के साथ ही प्रदेश के अन्य सेक्टरों में भी रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।