उत्तराखंड-  धामी सरकार ने शुरू किया दायित्व वितरण, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  लंबे इंतजार के बाद पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने दायित्वों का वितरण शुरू कर दिया है।

 

 

बीते शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई, जिसमें विभिन्न नेताओं को अलग-अलग परिषदों और समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुकेश महराना को विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य नियुक्तियों में चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष और हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सरकार द्वारा दायित्वों के इस वितरण को संगठन और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में और भी नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है।