उत्तराखंड | विधानसभा उपचुनाव को लेकर धामी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव की तरह BJP की प्रचंड जीत होगी

मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र भंडारी जी और मंगलोर विधानसभा क्षेत्र से करतार सिंह भड़ाना जी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दावा किया है। धामी ने कहा कि दोनों सींटों पर जनता बीजेपी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र भंडारी जी और मंगलोर विधानसभा क्षेत्र से करतार सिंह भड़ाना जी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दोनों विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए लोकसभा चुनाव की भांति ही भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी और क्षेत्र की विकास यात्रा जारी रखने में अपना योगदान देगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार

भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

10 जुलाई को मतदान, 13 जुलाई को मतगणना

बदरीनाथ और मंगलौर दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, विस उप चुनाव के लिए बदरीनाथ में 210 पोलिंग बूथ पर एक लाख दो हजार 145 मतदाता, 2,566 सर्विस मतदाता हैं। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में 132 पोलिंग बूथ और एक लाख 19 हजार 930 मतदाता व 255 सर्विस मतदाता होंगे।