उत्तराखंड | मास्क न पहनना पड़ेगा भारी, सरकार ने बढ़ाई जुर्माना राशि

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को प्रदेश भर में कोरोना के 6054 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 168616 पहुंच गई है। वहीं 108 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को प्रदेश भर में कोरोना के 6054 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 168616 पहुंच गई है। वहीं 108 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

राजधानी देहरादून में कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। 2329 केस राजधानी देहरादून में सामने आए है। इसके अलावा हरिद्वार में 1178 केस सामने आए हैं। वहीं नैनीताल जिले में कोरोना के 665 नए केस मिले हैं। ऊधम सिंह नगर में 849 केस मिले हैं।

तीरथ सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। अब मास्क ना लगाने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। अब जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहली बार उल्लंघन करने पर ₹500 दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹700 और तीसरी बार उल्लंघन करने पर हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। साथ ही इस्तेमाल किए गए मास्क को अगर इधर उधर फेंका तो उससे 500 उसका भी जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद चार मास्क निशुल्क मास्क  ना पहनने वालों को देगी।