उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 19 अप्रेल को होगा मतदान, आपका वोट तय करेगा भविष्य

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग होगी। बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था और आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में पूरी ताकत झोंक दी और कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं औऱ शराबबंदी भी लागू हो गई है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रेल को वोटिंग होगी। बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था और आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में पूरी ताकत झोंक दी और कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नीचे जानिए उत्तराखंड की पाचों लोकसभा सीट पर किसमें है मुकाबला-

नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट- इस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद अजय भट्ट पर ही एक बार फिर से भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी पर दांव खेला है। 2019 में कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा था।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट-  यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा सांसद अजय टम्टा को फिर से मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने प्रदीम टम्टा पर दांव खेला है।

हरिद्वार लोकसभा सीट- हरिद्वार प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक है, इस सीट से पूर्व में सांसद रहे हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाने में सफल रहे तो बीजेपी ने मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव खेला है। इस सीट पर खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मैदान में है तो यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

टिहरी लोकसभा सीट- इस सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर ही भरोसा जताते हुए फिर से मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने जो सिंह गुनसोला पर दांव खेला है।

पौड़ी लोकसभा सीट- इस सीट पर भी इस सबकी निगाहें हैं। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर अनिल बलूनी पर दांव खेला है तो कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मैदान में उतारा है। इस सीट पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस पूरे प्रचार में बीजेपी को घेरते रही है, ऐसे में यहां देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

4 जून को नतीजे- देश भर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को ही हो जाएगा लेकिन चुनाव नतीजे के लिए प्रदेशवासियों को 4 जून तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

अपील- उत्तराखंड पोस्ट की सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा जरुर बनिए और 19 अप्रेल को मतदान जरुर करें। आपका एक एक वोट कीमती है, इसका सही इस्तेमाल आपका भविष्य तय करेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">