उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की पहली बैठक आज, ये बड़े फैसले ले सकती है सरकार

आज रात को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक है। माना जा रहा है कि पहली ही कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री धामी बड़े फैसले ले सकते हैं।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य,  और स्वामी यतीश्वरानंद को  मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक

  • आज रात को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक है। माना जा रहा है कि पहली ही कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री धामी बड़े फैसले ले सकते हैं।
  • रोजगार पर नए सीएम का विशेष फोकस है तो माना जा रहा है कि युवाओं को रोजगार को लेकर धामी कैबिनेट बड़ा फैसला ले सकती है।
  • साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि चुनावी साल में धामी कैबिनेट बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते का भी ऐलान कर सकती है।

वहीं शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने  के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।