उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव से पहले समर्थकों संग बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
दिनेश धनै ने आज अपनी उत्तराखंड जन एकता पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें व समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यकर्ताओं ने धनै पर छोड़ा था फैसला
आपको बता देें कि बीते मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी की भूमिका को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूर्व मंत्री धनै जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा।