उत्तराखंड | यहां पुलिस ने किया रिजॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 लड़कियां पकड़ी, पांच गिरफ्तार

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देहरादून में देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देहरादून में देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।

देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि  छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">