उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, लिए जा सकते ये बड़े फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम 5 बजे कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम 5 बजे कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को दीपावली के मौके पर महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसद की वृद्धि तथा बोनस के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना में संशोधन और नर्सिंग भर्ती में नियमों में बदलाव संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं

निकाय कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंकगबाड़ी, दिव्यांग और अन्य वर्गों की मांगों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। साथ पुलिसकर्मियों के 46 सौ ग्रेड-पे के फैसले को भी कैबिनेट से पास किया जा सकता है।