उत्तराखंड | 4 सितम्बर को होगा जनता मिलन कार्यक्रम,सीएम आमजन की समस्याओं का करेंगे निस्तारण
4 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा।
Sep 2, 2021, 12:41 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा।
शनिवार 4 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।