पाकिस्तान सीमा में पहुंचा उत्तराखंड का लाल, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में अंबीवाला में रहने वाले सेना में हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए हैं। सूचना मिलने के बाद से ही उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटा ओर दो बेटियां है। राजेन्द्र सिंह नेगी मूल रुप से चमोली जिले के रहने वाले
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में अंबीवाला में रहने वाले सेना में हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए हैं। सूचना मिलने के बाद से ही उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटा ओर दो बेटियां है।

राजेन्द्र सिंह नेगी मूल रुप से चमोली जिले के  रहने वाले है वे इस समय कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात थे। परिजनों का कहना है कि 8 जनवरी को लापता होने की सूचना आयी थी। लेकिन, राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने बाद में बताया कि वे बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं।

राजेन्द्र सिंह नेगी ने 2002 में 11 गढ़वाल राइफल्स जॉइन की थी। परिजन उनके सकुशल वापस लाने की मांग कर रहे हैं।चाहते हैं कि सरकार पाकिस्तान पर राजेन्द्र की वापसी का दबाव बनाए।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost