उत्तराखंड | अब यहां नशा मुक्ति केंद्र से भागे 12 लड़के, तलाश जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। नशा मुक्ति केंद्र से एक बार फिर 12 लड़के भाग गए है।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। नशा मुक्ति केंद्र से एक बार फिर 12 लड़के भाग गए है।

मामला देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत स्थित जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र इंजीनियर एनक्लेव फेस 2 देहरादून में इलाज करा रहे 12 लड़के खिड़की तोड़कर दोपहर में भाग गए।

अत: जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र इंजीनियर एनक्लेव फेस 2 देहरादून से खिड़की तोड़कर भागे 12 लड़कों के संबंध में सभी संबंधित थाने/चौकी क्षेत्रों में तलाश जारी है।