उत्तराखंड | BJP विधायक के खिलाफ पार्टी नेत्री ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। हरिद्वार के ज्वालापुर में भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।
 
 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। हरिद्वार के ज्वालापुर में भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।

ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे के पीछे की कहानी बड़ी लंबी है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

 पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपीगण भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे। इसी प्रकरण में अब पीड़िता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी मचा दी है।