उत्तराखंड | जयमाला के बाद फरार हुए दूल्हा समेत लड़के पक्ष के लोग, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है ।यहां सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में शादी समोराह के दौरान जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग दूल्हे समेत फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मुरादाबाद से देहरादून बारात पहुंची थी। रात को जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग फेरे
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है ।यहां सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में शादी समोराह के दौरान जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग दूल्हे समेत फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मुरादाबाद से देहरादून बारात पहुंची थी। रात को जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग फेरे पर नहीं पहुंचे।वे लोग बारात में आई लड़के की मां की तबीयत गंभीर होने की बात कहकर वह धर्मशाला से निकले। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग उनसे संपर्क करते रहे।

उनके नही मिलने पर पीड़ित पक्ष ने कैंट थाने में शिकायत की है।तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।आरोप है कि उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग की।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost