नोट कर लें उत्तराखंड पुलिस का ये WhatsApp नंबर, महिलाओं को तुरंत मिलेगी मदद

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड पुलिस ने महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत कर दी है। उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड पुलिस ने महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत कर दी है।

उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है।

महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिस पर अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost