उत्तराखंड | रोडवेज कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, मिली है बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। रोडवेज कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, कर्मचारियों को जल्द ही डीए का लाभ मिलने वाला है।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। रोडवेज कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, कर्मचारियों को जल्द ही डीए का लाभ मिलने वाला है।

रोडवेज के एमडी अभिषेक रोहिला के अनुसार कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान डीए का लाभ दिया जाएगा। बोर्ड से अनुमति के आधार पर इसके आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस फैसले का लाभ रोडवेज के 2800 परमानेंट कर्मचारियों को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार विशेष श्रेणी संविदा ड्राइवर और कंडक्टर का भी प्रति किलोमीटर मानदेय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ड्राइवर का प्रतिकिलोमीटर मानदेय 13 पैसे और कंडक्टर का 11 पैसे बढ़ाया जा सकता है। इन कर्मचारियों की संख्या भी तीन हजार के करीब है। डीए और मानदेय के प्रस्ताव पर आदेश जारी के लिए रोडवेज मुख्यालय में आज दिन भर मशक्कत जारी रही है।

वित्त नियंत्रक के अवकाश पर होने की वजह से कुछ विलंब हो रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों को 11 प्रतिशत डीए मंजूर किया है। निकाय, निगमों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार डीएम देने की अनुमति दी गई है।