उत्तराखंड | सतपाल महाराज ने पूरी कैबिनेट को बांटा था बदरीनाथ धाम का प्रसाद

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उनके परिवार और स्टाफ के 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएम समेत कई मंत्री सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं। खबर मिली है कि सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सतपाल
 

 देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उनके परिवार और स्टाफ के 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएम समेत कई मंत्री सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं।

खबर मिली है कि सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को बदरीनाथ धाम का प्रसाद बांटा था।कैबिनेट मंत्री हरक रावत ने इसकी पुष्टि की है।

 

प्रसाद 29 मई से पहले 21 मई को हुई कैबिनेट बैठक में बांटा गया था। चूंकि विरतण के बाद अभी 14 दिन की अवधि पूरी नहीं हुई है लिहाजा प्रसाद ग्रहण करने वाले मंत्रियों में इसे लेकर भय है। स्वास्थ्य विभाग सतपाल महाराज और उनके परिजनों की ट्रेवल हिस्टी का पता लगा रही है। सचिवालय स्थित सीएम के कार्यालय को बंद कर दिया गया है। पूरे सचिवालय को सैनिटाइज किया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/