उत्तराखंड के जवान की राजस्थान में मौत, घर का था इकलौता चिराग

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान में तैनात उत्तराखंड के जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चमोली के सेंती गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित की दो साल पहले ही रोहित लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। इन दिनों उसकी तैनाती
 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान में तैनात उत्तराखंड के जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चमोली के सेंती गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित की दो साल पहले ही रोहित लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। इन दिनों उसकी तैनाती बीकानेर राजस्थान में थी। प्रमोशन के लिए उनकी परीक्षाएं चल रही थी।दो फरवरी को दोपहर में वे परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए थे। उस दौरान वे वहां पर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था।रोहित की मां लीला देवी और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलते ही अन्य जवान रोहित को सेना अस्पताल ले गए और भर्ती कराया।लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।उसकी एक बहन भी है।जिसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/