उत्तराखंड | श्रद्धालुओं के दल पर हाथी ने किया का हमला, एक की मौत

ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार के तड़के नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे एक युवक की हो गई । एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के दिन 12 श्रद्धालुओं का दल जलाभिषेक के
 

 ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार के तड़के नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे एक युवक की हो गई । एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के दिन 12 श्रद्धालुओं का दल जलाभिषेक के लिए दिल्ली से नीलकंठ आया था। मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे ये यात्री दल नीलकंठ पैदल मार्ग से वापस लौट रहा था।

इसी बीच अंधेरे में झाड़ी में छिपे एक हाथी ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। हाथी ने ऋषभ कुमार (21 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार को पटक कर मार दिया।

वहीं, हमले में रामेश्वर नगर दिनिवासी प्रताप सिंह घायल हुआ है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस और वन विभाग की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/