उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 5 लोग थे सवार
देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के समीप चोपड़ा सार में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
Sep 18, 2021, 13:26 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के समीप चोपड़ा सार में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।