उत्तराखंड | अभी और परेशान करेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन फिर होगी बारिश और बर्फबारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिनभर सर्द हवाओं के बीच कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड रही। राज्य मौसम विज्ञान
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिनभर सर्द हवाओं के बीच कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा।

31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और हिमपात की संभावना है।  मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुमान जताया कि आने वाले कई दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है।

सोमवार को गढ़वाल मंडल को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकतीहै। मैदानी इलाकों विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह घना कोहरा छा सकता है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/