उत्तराखंड | मां ने डांट लगाई तो नाराज होकर घर से फरार हुआ 12वीं का छात्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।यहां 12वीं कक्षा का एक अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया। लड़का घर से सीधा आशोराड़ी पुलिस चौकी पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस शनिवार रात आशारोड़ी चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।यहां 12वीं कक्षा का एक अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गया। लड़का घर से सीधा आशोराड़ी पुलिस चौकी पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस शनिवार रात आशारोड़ी चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक लड़का पैदल आशारोड़ी से डाट काली मंदिर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वो 12वीं में पढ़ता है। लकड़े ने पुलिस को बताया कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर जा रहा है।

पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया तो वह आशारोड़ी चौकी पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि वह मोबाइल लेने की जिद्द कर रहा था इसी बात पर उसे उसे डांट दिया था। छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost