उत्तराखंड | अफसर शाही में होगा बड़ा बदलाव! इस IAS की हुई वापसी

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अब खबर मिली है कि उत्तराखंड की अफसर शाही में बड़ा बदलाव हो सकता है या उत्तराखंड को एक आईएएस अफसर मिल सकता है।
 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अब खबर मिली है कि उत्तराखंड की अफसर शाही में बड़ा बदलाव हो सकता है या उत्तराखंड को एक आईएएस अफसर मिल सकता है।

माना जा रहा है कि सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं। आपको बता दें कि सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं और उन्होंने अक्टूबर 2019 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (​NHAI) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। शासन ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर उन्हे वहां से रिलीव कर उत्तराखंड भेजने की मांग की है। ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव या प्रधान मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू हो सकते हैं।

बता दें कि आईएएस ओमप्रकाश ने आईएएस उत्पल कुमार की जगह ली थी। उत्पल कुमार को केंद्र से बुलावा आया था और ओम प्रकाश 30 जुलाई 2020 को मुख्य सचिव बने थे। जब हरीश रावत थे तो उस दौर में चर्चित आईएएस राकेश शर्मा को भी एडजस्ट किया था। एस रामास्वामी मुख्य सचिव थे औऱ राकेश शर्मा को प्रधान मुख्य सचिव बनाया गया था ताकि अफसर शाही और मजबूत हो औऱ राज्य के लिए मजबूती से काम किया जा सके। तो वहीं हो सकता है वर्तमान में भी यहीं प्रणाली अपनाई जाए और आईएएस ओम प्रकाश को मुख्य सचिव और सुखबीर सिंह संधू को प्रधान मुख्य सचिव बनाया जाएगा।