उत्तराखंड में 330 पदों पर होगी महिला होमगार्ड भर्ती, पढें पूरी खबर

उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है । राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है । राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।

अब तक इस भर्ती भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। केवल शारीरिक दक्षता एवं शैक्षिक योग्यता के आधार महिला होमगार्डों का चयन किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी। उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। 

बता दें कि वर्तमान में होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं।