उत्तराखंड- निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

 
 

हरिद्वार  ( उत्तराखंड पोस्ट ) हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई।

 

 

जिसके बाद जिसके बाद दोनों के स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित भीड़ पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात दो अलग-अलग परिवारों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए बहादराबाद स्थित इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ितों के मुताबिक, जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक दोनों महिलाओं की हालत गंभीर हो चुकी थी। समय पर इलाज न मिलने के कारण दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

खबर के फैलते ही परिजनों में शोक के साथ गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ही महिलओं के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ पर काबू पाया।दोनों ही महिलओं के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ पर काबू पाया।