उत्तराखंड | बर्फबारी देखकर लौट रहे दो स्कूटी सवार पर गिरा पत्थर, एक की मौत, 4 लोग घायल

मसूरी (उत्तराखंड पोस्ट) धनोल्टी से बर्फ देखकर लौट रहे दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से पत्थर गिर गया।हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए है । जानकारी के अनुसार कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी 5 लोग दो अलग-अलग स्कूटी से शनिवार को मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी देखने
 

मसूरी (उत्तराखंड पोस्ट) धनोल्टी से बर्फ देखकर लौट रहे दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से पत्थर गिर गया।हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए है ।

जानकारी के अनुसार कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी 5 लोग दो अलग-अलग स्कूटी से शनिवार को मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी देखने गए थे। वहां से लौटते समय मसूरी टिहरी बाईपास बाटा घाट के पास दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से पत्थर गिर गया। पत्थर लगने से एक स्कूटी सवार महिला खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं। साथ में दो बच्चों को भी हल्की चोट आई है। घायलों को मसूरी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost