उत्तराखंड - यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा, एक घायल, एक लापता

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारीगाड़ में शनिवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारीगाड़ में शनिवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।