उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 
 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

30 मार्च का मौसम पूर्वानुमान


मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इसके साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

31 मार्च और 1 अप्रैल का अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। 1 अप्रैल को राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 
हालांकि, 1 अप्रैल के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।