उत्तराखंड  - इन जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट- जानें कब आएगा मानसून

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। 

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। 

 

 

पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज आंधी देखने को मिली थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज धूप और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इन दिनों लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने से मैदानी इलाकों में गर्मी और तेज हो सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 18 मई को नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार,ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी

 

 

20 से 22 मई के बीच फिर बदलेगा मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 22 मई के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर लौटने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलने के कारण प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

इस बार जल्दी आ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस साल उत्तराखंड में मानसून सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है। केरल में 26 मई तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद उत्तराखंड में भी इसके जल्दी पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के मुताबिक आमतौर पर प्रदेश में मानसून 25 जून तक सक्रिय होता है, लेकिन इस बार 20 जून के आसपास मानसून की एंट्री हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

  • दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें
  • तेज धूप में छाता या सिर ढककर बाहर निकलें