उत्तराखंड- यहां मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

राजधानी देहरादून से सनसनीखेज घटना की खबर मिली है। हाथीबड़कला क्षेत्र में सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से सनसनीखेज घटना की खबर मिली है। हाथीबड़कला क्षेत्र में सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

 

 

महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी।