उत्तराखंड | नाबालिग का अपहरण कर युवकों ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के वंसत बिहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वसंत विहार क्षेत्र में बिहार का एक परिवार दो मंजिला मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान के भूतल के कमरे में विक्रम और उसका एक दोस्त भी रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों की पहले से ही नाबालिग पर गंदी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई और इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद लड़के उसे छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब उसके परिजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह एक कमरे में मिली। लड़की ने सारी आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर सौंपी। आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।