उत्तराखंड- साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, आ सकते है ये प्रस्ताव

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। शुक्रवार को साल 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विश्व कर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में अपराह्न 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। शुक्रवार को साल 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विश्व कर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में अपराह्न 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

खबर कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा सरकार कोविड महामारी पर आधारित राज्य की नई स्वास्थ्य नीति का भी प्रस्ताव ला सकती है।

बैठक में विभिन्न विभागों की सेवा संशोधित नियमावलियों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।