उत्तराखंड की स्नेह राणा को वर्ल्ड कप जीतने पर सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई, 50 लाख देने की घोषणा

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा से फ़ोन पर बात कर बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्नेह को 50 लाख देने की घोषणा की है।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “ स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेह राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। सीएम द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेह राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।