…जब मैं कांग्रेस में था तो गंगाजल था: विजय बहुगुणा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि ऐसा उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ रहा है। बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत का दो जगह से चुनाव लड़ना दर्शाता
 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि ऐसा उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ रहा है। बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत का दो जगह से चुनाव लड़ना दर्शाता है कि उन्हें अपनी हार का डर सता रहा है।

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

बहुगुणा ने इस दौरान दावा किया कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर हरीश रावत के सभी घोटालों को खोलकर उनकी जांच कराएंगे।

बहुगुणा ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे रहे कांग्रेसियों को जवाब देते हुए कहा कि जब विजय बहुगुणा कांग्रेस में था तो गंगा जल था और अब भष्टाचारी हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर में भ्रष्टाचार कर रहा था तो तब क्यों कांग्रेसी चुप थे।