उत्तराखंड | 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए मतदान शुूरू, शाम 3 बजे आएंगे परिणाम

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद ही मतगणना होगी। आयोग ने गणना के बाद परिणाम घोषित करने की व्यवस्था की है। मतदान करीब 10 बजे से शुरू हो चुका है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में क्षेत्र प्रमुखों के 62 पदों के लिए 148 प्रत्याशियों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद ही मतगणना होगी। आयोग ने गणना के बाद परिणाम घोषित करने की व्यवस्था की है।

मतदान करीब 10 बजे से शुरू हो चुका है। बता दें कि कई जिलों में पहले ही कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए कुल मिलाकर 148 प्रत्याशी मैदान में हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुखों के 62 पदों के लिए 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए 61 पदों के लिए 161 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost