उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के कारण एक बार फिर तापमान गिरा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में आज भी पर्वतीय जनपदों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के कारण एक बार फिर तापमान गिरा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में आज भी पर्वतीय जनपदों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। वहीं तीन हजार ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, पंचाचूली की चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। रविवार को निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">