उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मई में शून्य से नीचे जाएगा तापमान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा हुआ ही रहेगा। खासकर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा हुआ ही रहेगा। खासकर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की सलाह दी है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना जताते हुए सड़कों से बर्फ हटाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">