उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, जानिए मौसम का हाल

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को केदारनाथ,  बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री, औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

वही चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं- कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिन भर चटख धूप खिली रही। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में दोपहर तक घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हुई।

 

 मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है।