उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है।
अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में आज कहीं-कहीं हल्की .बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 8 जून को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जून को राज्य केउत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
इस बार जल्दी आ सकता है मानसून
उत्तराखंड में मानसून की एंट्री को लेकर भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय हो जाता है, लेकिन इस वर्ष इसके तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि यदि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो मानसून 20 जून के आसपास उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। इससे प्रदेश में तापमान में और गिरावट आने के साथ-साथ किसानों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।