उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।

 

चटक धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां तेज धूप से ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है।

 

आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा।

 

दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 फरवरी को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।