उत्तराखंड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

 
rain
 

देहरादून उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। एक फरवरीसे  फिर से मौसम बदलने जा रहा है। 

 पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आसार हैं जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार उधम सिंह जिले में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो सकता है।