उत्तराखंड में बदलेगा मौसम , इन दो जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Oct 23, 2024, 11:37 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी से प्रदेशभर में सुबह और शाम के समय ठंड होने लगी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज बुधवार को प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि चोटियों पर हिमपात होने के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार यानी 23 अक्टूबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार है। पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं शेष जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है । देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम हवाएं चलेंगी।