उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने मैदान जिलों में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई है। 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने मैदान जिलों में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश बर्फ़बारी की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  मैदानी जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में 5 से 8 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदान में भी ठंड बढ़ सकती है।