उत्तराखंड में फिर यूटर्न लेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है,  हालांकि 28 मार्च को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 28 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार, 29 मार्च को फिर से मौसम बिगड़ सकता है। 29 से 31 मार्च तक नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश होने की संभावना जताई गई